भारतीय ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

आमला। डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में भारतीय ज्ञान परम्परा के अंतर्गत अकादिमक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुश्री मुक्ता ढोलेकर, समिति सदस्य अर्पणा बोस, विधायक प्रतिनिधि हेमंत गुगनानी उपस्थित थे। कालेज में सम्पन्न हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहा बोस, द्वितीय वैशाली नरवरे एंव तृतीय ईशा नरवरे ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम वैशाली नरवरे द्वितीय दीक्षा बरवडे तृतीय मुस्कान पंडोले ने स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेंकिग में प्रथम ऋषभ मानकर द्वितीय अंनाद निषाद तृतीय देवेन्द ने स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में प्रथम रोशनी द्वितीय स्नेहा उइके तृतीय वैशाली नरवरे स्थान प्राप्त किया। कालेज में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा के अन्तर्गत समान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम वैशाली नरवरे द्वितीय सालक राम तृतीय ऋषभ मानकर रहे। मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यगंण महाविद्यालय के डॉ. जगदीश पटैया, डॉ. पंचम सिंह कवडे, गीता माली, डॉ. उमेश डोगरें, डॉ. राजेश आर्य, डॉ.नीधिसिंह चौहान, डॉ. ज्याति दातिर, प्रो. अनिता मानकर, प्रो. अशीष सोनी, प्रो. देविका देशमुख, प्रो, सतीष भुमरकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड्डा अधिकारी डॉ.मनोज सिंह राणा द्वारा किया एवं भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. लोकेश झरबडे द्वारा अतिथिों का आभार प्रदर्शन किया।
Author: Ibn 24 Bharat
Post Views: 107











