Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम

बैतूल। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खेड़ी क्षेत्र में किसानों से हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। घटना 18-19 जून की दरमियानी रात करीब एक बजे की है, जब चीजढाना निवासी भीमराव उइके अपने साथी सूरत के साथ खाद का पंजीयन कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेड़ी स्थित वन विभाग बैरियर के सामने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने दोनों किसानों को डरा-धमकाकर उनके पास रखी लगभग 65 हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

 तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज, दूसरे ही दिन पुलिस ने दबोचे आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को तेज गति दी। पुलिस टीम ने वारदात के बाद आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए संदिग्धों को चिन्हित किया। दूसरे ही दिन तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से फरियादी का लूटा गया मोबाइल फोन तथा खर्च करने के बाद बची हुई 5 हजार 500 रुपए नकद राशि बरामद कर ली। त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर पीड़ित किसानों को बड़ी राहत दिलाई है। इस सफलता को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जयप्रकाश वार्ड, किल्लोद और धनोरा के युवक निकले आरोपी, पुलिस टीम की सराहना

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयप्रकाश वार्ड गंज निवासी 23 वर्षीय अमन राज एक्सल, ग्राम किल्लोद निवासी 23 वर्षीय शिवा वाडिवा तथा धनोरा निवासी 23 वर्षीय शुभम सरनेकर शामिल हैं। तीनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और नकदी जब्त कर न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले के सफल खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक शिव उइके, नानकराम, अजय उइके तथा आरक्षक नितिन चौहान, रोहित और ओंकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!