टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र

SHARE:

आमला। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू अतुलकर ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने आगामी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व नगर के समस्त शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमा परिसरों का सौंदर्यीकरण कराने का पुरजोर निवेदन किया। पार्षद ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय पर्व से पहले इन सभी स्थलों की व्यापक साफ-सफाई, पेंटिंग, पुताई और लाइटिंग व्यवस्था सुचारू रूप से की जानी चाहिए। उनका मानना है कि इन स्थलों की भव्यता हमारे राष्ट्रनायकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सिर्फ जयंती या त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि वर्षभर हो महापुरुषों के स्मारकों की नियमित देखभाल

सौंपे गए ज्ञापन में पार्षद खुशबू अतुलकर ने नगर पालिका प्रशासन का ध्यान एक महत्वपूर्ण बात की ओर आकर्षित किया। उन्होंने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा कि केवल जयंती, पुण्यतिथि या विशेष त्योहारों के समय ही महापुरुषों की प्रतिमाओं और शहीद स्मारकों की याद आना काफी नहीं है। हमारे शहर के गौरव और प्रेरणास्त्रोत इन सभी स्मारकों की देखभाल साल के 365 दिन नियमित रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपने वीरों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए इन स्थानों का सदैव स्वच्छ, सुंदर और रोशन रहना बेहद आवश्यक है। नगर पालिका को इसके लिए एक स्थायी रखरखाव प्रणाली विकसित करनी चाहिए।

राठौर मोहल्ले के जर्जर शहीद स्मारक सहित प्रमुख स्थलों की अव्यवस्था पर नपा अध्यक्ष का त्वरित एक्शन

पत्र में पार्षद ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रमुख स्मारकों की स्थिति का सिलसिलेवार उल्लेख किया। इसमें पोस्ट ऑफिस के सामने बाबा साहब अंबेडकर, नेहरू पार्क के सामने शहीद बिरसा मुंडा जी, शंकर लाल वाईकर जी की प्रतिमा और राठौर मोहल्ले में शहीद स्मारक व वीर दुर्गादास जी राठौर की प्रतिमा के समक्ष लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग शामिल है। साथ ही भीम नगर के शहीद चौक पर पुताई व स्वच्छता और राठौर मोहल्ले के जर्जर हो चुके प्लास्टर की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने तुरंत कार्रवाई की और विद्युत विभाग के प्रभारी रमेश देशमुख को पत्र की कॉपी व्हाट्सएप भेजकर त्वरित एक्शन लेने के सख्त निर्देश दिए है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें