मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावे आपत्तियां 28 नवंबर तक आमंत्रित
मतदाता ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं अपनी दावे आपत्तियां
आमला.भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की गतिविधियां सतत जारी है। जिसके अंतर्गत आम नागरिक / मतदाता, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावे, मतदाता सूची की किसी प्रवृष्टि में संशोधन अथवा विलोपन के लिए आपत्तियां 28 नवम्बर 2024 तक प्रस्तुत कर सकते है। मतदाता ऑनलाईन दावे/आपत्तियों को voter.eci.gov.in या Voter Helpline App के माध्यम से तथा ऑफलाईन दावे /आपत्तियों बीएलओ को प्रस्तुत की जा सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने बताया कि दावे आपत्तियाँ दर्ज कराने के लिए अब मात्र चार दिन शेष रह गये है। मतदाता अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र के बीएलओ के पास जाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते है या पहले से दर्ज नाम में संशोधन करा सकते हैं।
Author: Ibn 24 Bharat
Post Views: 108











