टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में 158 बालक बालिकाओं को की 37 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत

SHARE:

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में 158 बालक बालिकाओं को की 37 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत

स्पॉन्सरशिप योजना में 285 बालक बालिकाओं को 61 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत
बैतूल 25 नवंबर 2024 कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों को राशि स्वीकृत कर उन्हें लाभान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग म.प्र. द्वारा 18 वर्ष की आयु तक के देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के संबंध में समेकित बाल संरक्षण योजना (मिशन वात्सल्य) अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, स्पांसरशिप योजना, कोविड-19 बाल सेवा योजना एवं पीएम केयर्स योजना बैतूल जिले में संचालित है। उक्त योजनाओं के पात्र हितग्राही बालकों को कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के कुल 158 बालक, बालिकाओं को 4 हजार रुपए प्रतिमाह के मान से माह अप्रैल 2024 से सितम्बर 2024 तक की राशि 37 लाख 92 हजार की राशि जारी की है। इसी प्रकार स्पांसरशिप योजना के कुल 285 बालक, बालिकाओं को प्रतिमाह 4 हजार रूपए के मान से माह अप्रैल 2024 से सितम्बर 2024 तक की राशि 61 लाख 20 हजार रुपए तथा पीएम केयर्स योजना में 5 बालक, बालिकाओं को प्रतिमाह 4 हजार के मान से माह अप्रैल 2024 से सितम्बर 2024 तक की राशि 1 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत कर संबंधितों के संरक्षक के साथ संयुक्त बैंक खाते में जमा की गई है।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें