Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

खनिज मुरुम गिटटी का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने 05 डम्पर जप्त

खनिज मुरुम गिटटी का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने 05 डम्पर जप्त

बैतूल. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप संचालक खनि प्रशासन बैतूल के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए खनिज अमले के साथ सहायक खनि अधिकारी एवं प्रभारी खनि सर्वयर द्वारा मंगलवार को बैतूल बाजार रोड पर खनिज गिटटी का अवैध परिवहन करते हुए 01 डम्पर क्रमांक MP04-HE-7037 को जप्त कर पुलिस थाना बैतूल बाजार की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वहीं, मुलताई क्षेत्र में खनिज गिटटी का अवैध परिवहन करते हुए 03 डम्पर क्रमांक क्रमशः MP48-H-1126, MH49-AT-7037, MP28-H-4295 को जप्त कर पुलिस थाना मुलताई में खड़ा किया गया है।
खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा मुलताई क्षेत्र के अन्तर्गत दुनावा रोड पर खनिज अमले के साथ खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए 01 डम्पर क्रमांक MP 48 MB-0786 को जप्त कर खड़ा किया गया है। इसी प्रकार, मुलताई क्षेत्र अर्न्तगत सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत कामथ द्वारा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के समक्ष दी गई शिकायत ग्राम कामथ में हो रहे खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन पर खनि निरीक्षक द्वारा शिकायती स्थल की जांच की गई जांच में ग्राम कामथ स्थित निजी भूमि खसरा क्रमांक 71/3 व 71/4 क्षेत्र पर भूमि स्वामी आशीष पिता लखनलाल डहारे द्वारा खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन कर खनिज का परिवहन किया जाना पाया गया, जिसपर खनि निरीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया। उपरोक्त अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर खनि निरीक्षक अमले के साथ सतत जारी है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!