बाल विवाह मुक्त मध्य प्रदेश बनाने ली शपथ
बैतूल.कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत के शुभारंभ अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त मध्यप्रदेश बनाये जाने की शपथ ली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके ने उपस्थित कार्यालयीन कर्मचारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रमुख बिन्दु की जानकारी से अवगत कराया गया।
Views: 155









