टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

बरेठा घाट पर ट्रक में चढ़कर कटिंग करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

बरेठा घाट पर ट्रक में चढ़कर कटिंग करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना विवरण…………….
पुलिस को प्रार्थी अंकुश पिता श्रीरामदुलारे राठौर, निवासी आजाद वार्ड, भौंरा द्वारा थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी आयसर गाड़ी से लहसुन के कट्टे चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 305(C), 307, 111(1) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में बरेठा घाट क्षेत्र में हो रही ट्रक कटिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी को प्रकरण का त्वरित निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में सउनि सुनील कैथवास, प्र.आर. 193 सेवलाल, आर. 177 राजेश, आर. 228 नीरज, आर. 519 शुभम, एवं सायबर सेल के आरक्षक राजेंद्र और दीपेंद्र को शामिल किया गया।
जांच के दौरान गिरफ्तारी………………
विवेचना के तहत आरोपियों की पहचान कर आरोपियों 1. छोटेलाल उर्फ छोटे पिता मन्नू परते (निवासी भक्तनढाना), 2. अन्नू बाई पति रामसिंह उइके (निवासी पाठई), 3. टिल्ला उर्फ टीकम पिता नत्थू धुर्वे (निवासी पाठई), एवं 4. हेमू उर्फ हेमराज पिता बनवारी परते (निवासी पाठई) को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाकरआरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 10 कट्टे लहसुन बरामद किए गए थे। प्रकरण में 2 आरोपी फरार चल रहे थे।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी………….
फरार आरोपी राकेश पंद्राम एवं राजकुमार पिता रामसिंह उइके की तलाश जारी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम पाठई पहुंची और राकेश पंद्राम को झाड़ियों में छिपा हुआ पाया। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर ट्रक का तिरपाल काटने वाला धारदार औजार (लोहे का बका) बरामद किया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका…………………….
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर, सउनि सुनील कैथवास, प्र.आर. 193 सेवलाल, आर. 177 राजेश, आर. 228 नीरज, आर. 519 शुभम, एवं सायबर सेल के आरक्षक राजेंद्र और दीपेंद्र ने सराहनीय भूमिका निभाई ।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें