टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ाः जमीन के सीमांकन का प्रतिवेदन देने मांगे थे 10 हजार रुपए; कलेक्टर ने किया निलंबित

SHARE:

पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ाः जमीन के सीमांकन का प्रतिवेदन देने मांगे थे 10 हजार रुपए; कलेक्टर ने किया निलंबित

बैतुल. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर में गुरुवार देर शाम लोकायुक्त टीम भोपाल ने एक पटवारी को किसान से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल छापे में पकड़े गए पटवारी पर कार्रवाई जारी है। यह छापा और रिश्वत का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है। जब बैतूल प्रशासन को राजस्व महाअभियान 3 में प्रदेश में अव्वल बताया जा रहा है। कलेक्टर ने रिश्वत लेने वाले पटवारी को सस्पेंड कर दिया है।कार्रवाई में शामिल निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि आठनेर तहसील के ग्राम सावंगी निवासी किसान कमलेश चढ़ोकर ने 27 नवंबर 2024 को लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल से की थी। किसान ने बताया था कि ग्राम गोलखेड़ा में उसकी स्वयं की 1 एकड़ 406 डिस्मिल कृषि भूमि है। भूमि के सीमांकन के लिए उसके द्वारा लोक सेवा गारंटी में तीन अक्टूबर 2024 को आवेदन किया गया था।
रिश्वत लेने वाला पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर……..
भूमि की नाप की, लेकिन सीमा का निर्धारण नहीं किया………..
आवेदन के आधार पर 25 अक्टूबर 2024 को पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर ने भूमि की नाप की, लेकिन सीमा का निर्धारण नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने जब पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर से मिलकर सीमा निर्धारण और सीमांकन प्रतिवेदन देने की बात की तो पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन
किया गया।

शिकायतकर्ता किसान कमलेश चढ़ोकार………..
चार हजार लेते पकड़ाया………….
शिकायत सत्यापन के दौरान पटवारी ने किसान कमलेश से 4000 रुपए रिश्वत देने को कहा। शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार देर शाम को लोकायुक्त भोपाल की निरीक्षक रजनी तिवारी, नीलम पटवा के नेतृत्व में टीम ने आठनेर तहसील कार्यालय पहुंचकर राजस्व निरीक्षक कार्यालय में पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर को रिश्वत के रूप में 4000 रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा।
सुबह पहुंच गई थी लोकायुक्त की टीम…………..
लोकायुक्त की यह टीम पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने भोपाल से गुरुवार सुबह 11 बजे ही पहुंच गई थी। टीम का नेतृत्व निरीक्षक रजनी तिवारी कर रही थी। उनके साथ ट्रेप दल में निरीक्षक नीलम पटवा, प्रधान आरक्षक बृजबिहारी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक मनमोहन साहू और आरक्षक मुकेश परमार शामिल थे।यह टीम शाम तक पटवारी का आठनेर पहुंचने काइंतजार करती रही। शाम करीब साढ़े सात बजे पटवारी आठनेर पहुंचा। यहां जैसे ही वह तहसील कार्यालय पहुंचा। उसने आज किए गए सीमांकन के प्रतिवेदन देने के बदले किसान से 4 हजार की रिश्वत ली। उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
कलेक्टर ने किया पटवारी को निलंबित………….
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कुछ देर पहले ही बताया कि उन्होंने लोकायुक्त की कार्रवाई के बीच ही पटवारी को निलंबित कर दिया है। उसको पूरे मामले की जांच भी करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व महा अभियान में जिला अव्वल आ रहा है। ऐसे में इस तरह का कदाचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें