Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

सामाजिक अंकेक्षण के अधिकारी का बन रहा आलीशान आशियाना सहायक सचिवो पर बनाया जा रहा राशि के लिए दबाव सबूत के लिए मिले फोन पे का स्क्रीन शार्ट

सामाजिक अंकेक्षण के अधिकारी का बन रहा आलीशान आशियाना सहायक सचिवो पर बनाया जा रहा राशि के लिए दबाव सबूत के लिए मिले फोन पे का स्क्रीन शार्ट

आमला. मनरेगा योजना में सोशल आडिड(सामाजिक अंकेक्षण) का जिम्मा सम्भाल रहे अधिकारी का  करोड़ो की लागत से आलीशान आशियाना बन रहा है। इससे पता चलता है कि सामाजिक अंकेक्षण में भारी भष्ट्राचार किया जा रहा है मनरेगा योजना में लगे मस्टरोल बिल बाउचर की जाच एव सामाजिक अंकेक्षण कर सही एवं सत्य प्रतिवेदन बनाकर जिला पंचायत को सौपना है लेकिन आमला ब्लाक में सब उलट-पुलट स्थिति बनी हुई है क्योंकि सामाजिक अंकेक्षण के अधिकारी रोजगार सहायक ग्राम सचिवो से दबाव बनाकर उनसे राशि लेकर उनके द्वारा लगाए गए मस्टरोल बिल बाउचर को सत्यापित कर क्लीन चिट दे रहे है । इस वजह से पंचायतो पर कोई कारवाई नही हो रही है। नाम ना छापने की शर्त पर एक सहायक सचिव ने बताया कि प्रति वर्ष दस हजार की मांग की जाती है। अगर नही दिए तो डरा धमका कर दबाव बनाया जाता है जब राशि दे दी जाती है तो अधिकारी अपने घर बुलाकर प्रतिवेदन स्वंम बनाकर देते है। और बोलते है कि प्रतिवेदन जिला पंचायत में जमा कर देना अब तुम्हारा कुछ नही होगा सहायक सचिव का कहना है कि हम लोग इस अधिकारी से बहुत प्रताड़ित है उक्त अधिकारी को आमला से हटाया जाए।
सहायक सचिव कर रहे दबाव में काम…………
नाम ना छापने के शर्त पर एक सहायक सचिव ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अधिकारी अन्यसरी दबाव बनाते है फर्जी हाजरी का मामला बताकर दबाव बनाते है। बार बार राशि की मांग करते है। राशि ना देने पर गलत प्रतिवेदन बना देते है। अधिकारी का सीधा साफ कहना होता है कि तुम गलत करोगे तो इसका परिणाम तुमको भुगतना ही पड़ेगा मेरा घर बन रहा है इसमें बहुत खर्च आ रहा है। इसी तरह के दबाव बनाए जा रहे है एक सहायक सचिव ने इस वार्तालाप के सबूत भी दिए है पर कारवाई के भय से नाम का खुलाश करने के लिए मना किया है लेकिन सबूत के तौर पर सहायक सचिव ने वाट्सएप की चेट ओर की गई बातों की वाइस रिकॉडिंग जरूर दी है अब देखना है कि सामाजिक अंकेक्षण के उक्त अधिकारी पर क्या कारवाई होती है क्योंकि की उक्त अधिकारी की शिकायत कलेक्टर जिला पंचायत,एसडीएम,जनपद सीईओ को भी की गई है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!