जर्जर हुआ खेड़लीबाजार मोरखा मार्ग सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क बताना मुश्किल ग्रामीणों ने की सड़क सुधार की मांग
प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों की बड़ी लाहपरवाही का नतीजा
आमला. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित लगभग सात किलोमीटर लंबा खेड़ली – मोरखा मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जिससे वाहनों तथा राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियां हो रही है। सड़क में गड्ढे कहां हैं और सड़क कहां है खोजना मुश्किल है।लगभग दो वर्ष पूर्व इस सड़क पर रिनुअल कोड एवं मरम्मत कार्य किया गया था जिसमें बरती गई लापरवाही का नतीजा ये रहा की सड़क पुनः उखड़ गई एवं जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों से सड़क मरम्मत करवाने हेतु मांग की है तथा अनुरोध किया है कि सड़क का मरम्मत कार्य भ्रष्टाचार करने वाले ठेकेदारों को नहीं दिया जाए।
सड़क में इतने गड्ढे की गिनना मुश्किल…………
ग्राम खेड़लीबाजार के सरपंच अतुल पारखे, योगेश रघुवंशी,सुनिल साहु, उदयभान पारखे आदि का कहना है कि खेड़ली बाजार से मोरखा जाने वाले मार्ग पर काफी गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों की संख्या इतनी है कि गिनना मुश्किल है।पिछली बार सड़क का मरम्मत कार्य किया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया जिस कारण सड़क फिर से उखड़ गई जिससे लोगों को आवागमन में तकलीफें हो रही है। सड़क पर गड्ढे इतने गहरे हो चुके हैं कि वाहन चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जिम्मेदार विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
वाहनों को आवागमन में हो रही परेशानी………….
ग्राम कुजबा के सरपंच राजेश बबलू चढ़ोकार, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रभान वागद्रे, रमेश चिल्हाटे,सोनू गायकवाड़ आदि का कहना है कि खेड़ली – मोरखा मार्ग की हालत काफी जर्जर हो चुकी है।सड़क का मरम्मत कर होना अति आवश्यक है इस मार्ग से आवागमन में वाहन चालकों को काफी परेशानियां हो रही है।जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं जिससे कई लोग घायल हो रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क कहां है एवं गड्ढे कहां है यह बता पाना मुश्किल है।
कुछ गड्ढों की गहराई लगभग एक फीट…………
ग्राम खेड़ली बाजार के योगेश बड़ोनिया, मनीष करोले, अजय साहु, दुर्गेश साहु, अर्पित सोनी आदि का कहना है कि लगभग सात किलोमीटर लम्बे खेड़ली मोरखा मार्ग में काफी स्थानों पर गड्ढे हो चुके हैं कुछ गड्ढों की गहराई तो लगभग एक फीट के आसपास हो चुकी है।सड़क के किनारे साइड सोल्डर भी भरे नहीं है जिससे वाहनों की क्रॉसिंग में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क के किनारे भी लगभग एक फीट से अधिक गहरे गड्ढे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए तथा जल्द से जल्द सड़क की उचित मरम्मत कार्य किया जाना चाहिए जिससे आम जनता की तकलीफ दूर हो सके।
Author: Ibn 24 Bharat
Post Views: 208











