Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

नपा ने नही बनाया रैन बसेरा ठंड में ठूठर रहे गरीब बेसहारा लोग नपा का ध्यान नही……

नपा ने नही बनाया रैन बसेरा ठंड में ठूठर रहे गरीब बेसहारा लोग नपा का ध्यान नही……

आमला.अनुभाग का दर्जा होने के बावजूद यहां रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। एसी स्थिति में लोगों को रात में रुकने के लिए परेशान होना पड़ता है। यदि गरीब व्यक्ति के साथ महिलाएं या बच्चे हों तो उसकी परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। दूर दराज के इलाकों से शहर में आने वाले गरीब तबके के लोगों को रात में वापस जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिलता तो उन्हें मंदिर या फिर फुटपाथ पर ही रात गुजारना पड़ती है या फिर वह मुसाफिर खाने में ही रात गुजारते हैं लेकिन वह वहां सुरक्षित नहीं रहते। यदि उनके साथ महिलाएं हो तो रात के समय असामाजिक तत्व परेशान करते हैं। दिसम्बर माह में जहां एक ओर ठंड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और ठंड से जरूरतमंदों को निजात दिलाने के लिए नपा की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिसके चलते लोग खुले आसमान के नीचे सोने मजबूर होते हैं। क्योंकि नपा ने रैन बसेरा नही बनाया है ना ही आश्रय स्थल बनाया गया है । बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में न तो गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों के रुकने की व्यवस्था नही की गई है। जिनको गरीब जरूरतमंद लोग ठंड में ठूठर रहे है। जिसके कारण लोगो की जान भी जा सकती है। लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका का इस ओर ध्यान नही है। ऐसे में गरीब बेसहारा लोग परेशान हो रहे है।

रैन बसेरा नही होने से निराश्रित लोग हो रहे परेशान………….
बाहर से आने वाले लोग सहित निराश्रित जरूरतमंद बेसहारा गरीब तबके के लोगो के लिए नगर पालिका ने इस कड़ाके की ठंड में ठूठर ना पड़ रहा है नगर पालिका द्वारा बनाए जाने वाले अस्थाई रैन बसेरा के अब तक नहीं बनाए जाने से बेसहारा लोग फुटपाथ पर रात बिताने को मजबूर हैं। इस कड़ाके की ठंड के प्रकोप के चलते किसी की जान भी जा सकती है लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण ठंड में निराश्रित लोगो को परेशान होना पड़ रहा है।
रात में सर्दी से निराश्रित परेशान, फिर भी नहीं बने रैन बसेरे………

पिछले साल तत्कालीन सीएमओ नीरज श्रीवास्तव के कार्यकाल में यात्री प्रतिक्षालय में आश्रय स्थल बनाया गया था गरीबो के सोने के लिए रजाई गद्दे भी रखे गए थे लेकिन इस वर्ष ना तो यात्री प्रतिक्षालय में रेन बसेरा,आश्रय स्थल नही बनाया गया है लोगो ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए यात्री प्रतिक्षालय में रैन बसेरा(आश्रय स्थल ) बनाया जाए।
इनका कहना है………….
कल ही रैन बसेरा के लिए यात्री जाति प्रतीक्षालय में व्यवस्था की जाएगी रजाई गड्ढे भी रखवा दिए जाएंगे।
उल्लाश जोशी स्वच्छता प्रभारी नपा आमला
मेने आज ही स्वच्छता प्रभारी को रैन बसेरा की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए कल व्यवस्था बना दी जाएगी।
प्रकाश देशमुख प्रभारी सीएमओ नपा आमला
रैंन बसेरा के लिए सीएमओ को आदेशित कर दिया है गरीब बेसहारा जरूरतमंदों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
शैलेंद्र बडोनिया एसडीएम आमला
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!