गबब्बर पंखु,पंकज ने चुनालोमा में मचाई धूम भट्टा जुआ धड़ल्ले से चालू रोज की निकल रही 1 लाख से ज्यादा की नाल
सीएम दौरे की खबर सबसे पहले जुआड़ियों को मिली तो चालू हुआ अवैध कारोबार
बैतुल. जुआ खिलाना एक आम बात हो गई है लेकिन जब तक पुलिस की मर्जी ना हो तो अवैध कारोबार करने वालो के पेड़ का एक पत्त्ता तक नही हिल सकता है।लेकिन जब पुलिस से ही अच्छी खासी दोस्ती हो जाए तो फिर क्या बात है..??? 19 तारीख को सीएम का दौरा निरस्त होने की जानकारी सबसे पहले जुआरियों को कैसे मिल जाती है। क्योंकि पुलिस महाशय ने सीएम दौरे के चलते जुआ बंद करा दिया था। लेकिन जैसे ही सीएम का दौरा निरस्त हुआ तो जुवारियो की बल्ले बल्ले हो गई और तत्काल ही फोन की घटी बजना शुरू हो गई सभी जुवारियो को फोन करके बताया गया कि जुआ चालू है बंद करने की जरूरत ही नही पड़ी। क्योंकि महाशय ने छूट दे दी है। अब किसी प्रकार की दिक्कत नही है तो जुवारियो में हर्ष का माहौल हो गया और सबने अपनी अपनी गाड़ियों से चुनालोमा आना शुरू कर दिया सूत्रों ने बताया कि अलग अलग क्षेत्र से जुआरी पहुच रहे है। छिंदवाड़ा,आमला,नयेगाव,मुलताई,बोरदेही,सारणी,रानीपुर,आठनेर,भैसदेही से करीब 30 गाड़ियों का काफिला जुआ क्लब में रोजाना पहुच रहा है। वही जुआ क्लब में लभगभ 20 से 30 लाख तक के दाव खेले जा रहे है।लेकिन पुलिस इस ओर कोई कारवाई नही कर रही है। ग्रामीण इलाकों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी दबी जुबान से कहा है कि गबब्बर,पंखु,पंकज पर जिला बदर की कारवाई करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।
नोट:IBN24BHARAT NUSW के पास एविडेंस के आधार पर जुआ क्लब की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है।
Views: 301









