टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

इंदौर से आ रहे युवक को पत्थर से कुचलकर अज्ञात आरोपियों की हत्या 

SHARE:

इंदौर से आ रहे युवक को पत्थर से कुचलकर अज्ञात आरोपियों की हत्या 

घर से तीन दिन पहले निकला था इंदौर जाने के लिए

बैतूल. इंदौर नेशनल हाईवे पर गोधना जोड़ के पास एक युवक का सिर कुचला शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए होशंगाबाद से एफएसएल टीम भी बुलाई गई। युवक आमला का रहने वाला है और पहले इंदौर में नौकरी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से दो-तीन दिन पहले निकला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी कमला जोशी घटना स्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि युवक का सिर का पत्थर से कुचला हुआ मिला है। जांच के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं उसमें आराध्य मेन पॉवर सप्लायर कंपनी का आईडेंटी कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट जिससे युवक की शिनाख्त सतीष कुमार पिता सुधाकर राव निवासी आमला के रूप में हुई है। हत्या की आशंका के चलते जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया है।

घटना स्थल पर किए गिलास और बॉटल…………..

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे से गोधना जोड़ पर गांव जाने के लिए कच्चे रास्ते के पास जहां युवक का शव मिला है उसके पास 3 गिलास भी पाए गए हैं और शराब की खाली बॉटल भी मिली है जिससे यह साफ हो रहा है कि घटना के पहले कुछ लोग यहां बैठकर शराब पी रहे थे। इसके अलावा पुलिस आसपास के ढाबों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

घटना को लेकर उठ रहे सवाल………..

चिचोली पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठता है कि परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले वह घर से निकला था तो तीन दिन कहां था? क्या इंदौर से बाइक लेकर वापस आ गया था, अगर आ गया था तो बाइक कहां गई? जो तीन गिलास और बॉटल मिले हैं तो उसके साथ कौन लोग थे? क्या परिचित थे? हत्या के बाद क्या बाइक लेकर भाग गए? इन सब बिंदुओं पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें