Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

पंखु,पंकज,सुदेश का बार बार पकड़ा रहा जुआ क्लब होना चाहिए जिला बदर की कारवाई

पंखु,पंकज,सुदेश का बार बार पकड़ा रहा जुआ क्लब होना चाहिए जिला बदर की कारवाई

बैतुल बाजार थाने ने पकड़ा जुआ क्लब 12 हजार की राशि की जप्त
आमला. जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में इन दिनों चल रहे जुए के अड्डे की गूंज अब प्रदेश के अन्य जिलों के साथ राजधानी तक पहुंच गई है। जिले में चल रहे जुआ के गड्डों में जुआड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं एवं सभी प्रकार के टेंशन फ्री एडमाशफियर के चलते जगह जगह अलग अलग थानों में जुआ क्लब चलने की खबर आम हो गई है। इन जुआड़ियों को पकड़ा भी जा रहा है इसके बाद भी फिर से जगह बदलकर जुआ फड़ बैठलने का काम शरू कर देते है। जुआ चलाने वाले मास्टर माइंड पंखु,पंकज,सुदेश को बैतुल बाजार पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। लेकिन उसके बाद भी इन लोगो के द्वारा जुआ चलना बंद नही किया जाता है। जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग इनसे इस कदर डरते है कि इनकी शिकायत भी कोई नही करता है। जिसके कारण गांव का माहौल खराब होते जा रहा है। पुलिस की इस कारवाई की प्रशंसा भी हो रही है। ग्रामीणजनों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इन जुआ संचालको पर जिला बदर की कार्यवाही की जाए जिससे कि शहर सहित ग्रामीण इलाकों में शांति का माहौल बन सके।
प्रदीप सरले के खेत मे चल रहा था जुआ फड़ पुलिस ने पकड़ा……
पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा दिनांक 25/12/24 को जुआ खेलने वाले 06 व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना बैतूल बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बडोरा में प्रदीप सरले के खेत पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
मौके पर ₹12,700/- की जुआ राशि बरामद की गई और 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
1. पंकज पिता चंन्द्रकांत नाईक, उम्र 40 वर्ष, निवासी बैतूल
2. अशोक पिता अनिल पाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी बैतूल
3. सुदेश पिता रमेश सिकरवार, उम्र 49 वर्ष, निवासी द्वारका नगर, बडोरा
4. टेकचंद पिता शिवशंकर आर्य, उम्र 46 वर्ष, निवासी चूना लूमा
5. प्रदीप पिता दीनदयाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी बडोरा
जुआ फड़ से फरार हुआ आरोपी पंकज काले………..
जुआ फड़ चलाने वाले मास्टरमाइंड पंकज काले, निवासी कोलगांव, जो घटना स्थल से फरार हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। कि इनकी भी मुखबिरी पक्की रहती है ।लेकिन पुलिस पंकज की तलाश में है पंजक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!