Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी एवं फायनेंस ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार 

कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी एवं फायनेंस ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार 

बैतुल.कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी कोतवाली श्री रविकांत डेहरिया के हमराह पुलिस टीम ने अड़ीबाजी और फायनेंस ऑफिस में तोड़फोड़ के दो अलग-अलग मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
घटना क्रमांक 01……………
दिनांक 24.10.2024 को फरियादी जगदीश चौहान पिता घासीराम चौहान (उम्र 43 वर्ष), निवासी प्रताप वार्ड वर्मा मोहल्ला, बैतूल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी 1. कार्लोस उर्फ मोहित रैकवार, 2. जतिन रगडे, 3. आदर्श सोनी एवं अन्य दो व्यक्तियों ने गाली-गलौच, मारपीट और अड़ीबाजी की। इस पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 1037/2024, धारा 333, 296, 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और विवेचना में लिया गया।
घटना क्रमांक 02:…………..
इसी दिन फरियादी रियाज अंसारी पिता किमाम अंसारी (उम्र 26 वर्ष), निवासी बैतूल टाउन फेस-02 गौठाना बैतूल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनकी फायनेंस ऑफिस में आरोपी 1. कार्लोस रैकवार, 2. जतिन रगडे एवं अन्य तीन व्यक्तियों ने गाली-गलौच, मारपीट, अड़ीबाजी और तोड़फोड़ की। इस पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 1043/2024, धारा 333, 296, 119(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।
गिरफ्तारी का विवरण:………….
उक्त दोनों मामलों में आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 25.12.2024 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपियों को शहर में देखा गया है। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अपराध कबूल किए।
गिरफ्तार आरोपी……………..
1. मोहित उर्फ कार्लोस रैकवार पिता गंगू रैकवार (उम्र 22 वर्ष), निवासी मराठी मोहल्ला, बैतूल।
2. जतिन रगडे पिता संदीप रगडे (उम्र 18 वर्ष), निवासी मराठी मोहल्ला, बैतूल।
3. आदर्श सोनी पिता महेश सोनी (उम्र 20 वर्ष), निवासी मराठी मोहल्ला, बैतूल।
4. विधि विरुद्ध बालक।
5. विधि विरुद्ध बालक।
पुलिस टीम की भूमिका……………
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक पंचमसिंह उईके, प्रधान आरक्षक महेंद्र (393), आरक्षक नितिन चौहान (56), आरक्षक शिव कुमार (369), आरक्षक अनिल बेलवंशी (84), एवं आरक्षक उज्जवल दुबे (650) की सराहनीय भूमिका रही।
न्यायालय में पेशी………
सभी आरोपियों को दिनांक 25.12.2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!