Breaking News

प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर 

कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला को गर्भवती कर जिला अस्पताल में छोड़ने वाले तथा मृतिका के खाते से पैसा ट्रांसफर करने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला को गर्भवती कर जिला अस्पताल में छोड़ने वाले तथा मृतिका के खाते से पैसा ट्रांसफर करने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 02 अर्टिगा चार पहिया वाहन एवं 01 एक्टिवा वाहन जप्त
बैतूल. जिले की कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश करते हुए शादी का झांसा देकर महिला को ठगने, उसे गर्भवती कर जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति में छोड़कर भागने और उसके बैंक खाते से धनराशि का दुरुपयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 16.12.2024 को थाना कोतवाली बैतूल में सूचना प्राप्त हुई कि एक गर्भवती महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराकर गम्भीर हालत में छोड़ दिया और फरार हो गया। महिला के पास कोई भी परिजन उपस्थित नहीं था। फरियादी विकास पिता राधेश्याम मालवीय निवासी वार्ड वाय जिला अस्पताल बैतूल की शिकायत पर मृतिका का मर्ग क्रमांक 164/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के कथन से पता चला कि मृतिका शोभा को आरोपी पवन पवार ने शादी का झांसा देकर अपने साथ किराये के कमरे में रखा। इस दौरान मृतिका गर्भवती हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर आरोपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृत्यु के उपरांत वहीं छोड़कर फरार हो गया।
आगे की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पवन पवार ने मृतिका के बैंक खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए और उन पैसों से 02 अर्टिगा चार पहिया वाहन एवं 01 एक्टिवा स्कूटर खरीदे।
आरोपी की गिरफ्तारी और जप्ती
कोतवाली पुलिस ने आरोपी पवन पवार उर्फ राजा अली (33 वर्ष), निवासी विनोभा नगर, भग्गूढाना, बैतूल को दिनांक 25.12.2024 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने मृतिका के खाते से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर की और उससे वाहन खरीदे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं जप्त कीं:
1. 02 अर्टिगा चार पहिया वाहन
2. 01 एक्टिवा स्कूटर
3. 02 आधार कार्ड (पवन पवार एवं राजा अली नाम से)
4. दोनों नाम से संबंधित बैंक खाते की पासबुक
प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस का ईजाफा कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विशेष भूमिका
इस सफलता में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक चित्रा कुमरे, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, महिला प्र.आर. ललिता, आरक्षक नितिन चौहान और आरक्षक शिव कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना या अन्य अपराध से पीड़ित हैं तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। पुलिस प्रशासन जिले में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!