जादू टोने की शंका को लेकर युवक की बैरहमी से की नृशंस हत्या पुलिस ने किया खुलासा हत्यारे को किया गिरफ्तार
बैतूल.थाना चिचोली अंतर्गत ग्राम आलमपुर में दिनांक 22.12.2024 को बलराम वरकड़े (उम्र 52 वर्ष) का खून से लथपथ शव लालमन वरकड़े के खेत में पाया गया। मृतक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रतीत हुई।घटना की सूचना मिलते ही थाना चिचोली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
जांच और कार्रवाई………………

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एफएसएल टीम बैतूल ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी (शाहपुर) श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी चिचोली श्री हरिओम पटेल और निरीक्षक आबिद अंसारी ने साक्ष्य एकत्र किए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर, आरोपी राधेश्याम पिता लालमन वरकडे (उम्र 35 वर्ष), निवासी पटेल ढाना, ग्राम आलमपुर को संदेह के घेरे में लिया गया।
यह था हत्या का कारण………….
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतक बलराम पर जादू टोने का शक था। आरोपी के अनुसार, उसकी बहन की मृत्यु, पत्नी की बीमारी और भैंस की मौत के पीछे बलराम के जादू टोने को कारण माना जा रहा था।
घटना से कुछ दिन पहले बलराम और आरोपी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बलराम ने आरोपी को धमकी दी थी। इसी रंजिश के कारण, दिनांक 20.12.2024 की रात, आरोपी ने बलराम को खेत में अकेला पाकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी गिरफ्तार……………

दिनांक 07.01.2025 को आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी को आज, दिनांक 08.01.2025, को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका……………

इस प्रकरण के खुलासे में अनुविभागीय अधिकारी (शाहपुर) श्री मयंक तिवारी, थाना प्रभारी चिचोली श्री हरिओम पटेल, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक मेजर सिंह मर्सकोले, आरक्षक मनीष उड़के और लक्ष्मण यादव सहित थाना चिचोली के स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।
Author: Ibn 24 Bharat
Post Views: 383











