टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

आठनेर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड, 11 आरोपियों से नकदी और वाहन जब्त जुआ संचालक पर नही बना प्रकरण

SHARE:

आठनेर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड, 11 आरोपियों से नकदी और वाहन जब्त जुआ संचालक पर नही बना प्रकरण

बैतूल.पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया, के निर्देश अनुसार जिले के समस्त थानों में जुआरियों  जुआ फड़ चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आठनेर पुलिस द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैंसदही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में दो स्थानों पर दबिश देकर जुआरियों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की तो है लेकिन जुआ खिलाने वाले जुआ संचालक पर प्रकरण नही बना है,लोगो का कहना है कि बैतुल शहर के बीचों बीच जुआ चलने वाले शातिर बदमाश का जुआ अब आठनेर में चल रहा है सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जुआ संचालक पर प्रकरण क्यों नही बनाया यह बात समझ से परे है।
घटना क्रमांक 1……………….
दिनांक 08/01/2025 को ग्राम राबड्या डेम के पास जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से सूचना मिलने पर निरीक्षक बबीता धुर्वे, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, उपनिरीक्षक नितिन उइके, सउनि संतोष चौधरी और पुलिस बल ने छापा मारा।
जब्त सामग्री…………………..
मौके से कुल ₹10,200 नकद, 52 ताश के पत्ते और चार वाहन (1 टवेरा, 1 अर्टिगा, 1 अपाचे मोटरसाइकिल और 1 ग्लैमर मोटरसाइकिल) जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी…………
1. कपिल पांडे (22), निवासी भैंसदेही
2. विकास उइके (23), निवासी चुड़िया, थाना चिचोली
3. अजय पन्द्राम (26), निवासी राबड्या
4. घनश्याम राठौर (53), निवासी खेड़ी सावलीगढ़
5. लवकुश राजपूत (19), निवासी सोनाघाटी, बैतूल
6. नरेश सोलंकी (23), निवासी सोनाघाटी, बैतूल
7. रामेश्वर गवाड़े (45), निवासी बड़खेड़
आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
घटना क्रमांक 2……………..
इसी दिन आठनेर पुलिस ने ग्राम कावला में जुआ खेलते हुए 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक बबीता धुर्वे, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे और पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर कुल ₹1,500 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपी………….
1. सुखदेव ठाकरे (30), निवासी कावला
2. कृष्णा मौसिक (40), निवासी कावला
3. मुंगीलाल कास्देकर (45), निवासी सातकुंड
4. अशोक उइके (60), निवासी कावला
आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
दोनों कार्यवाहियों में निरीक्षक बबीता धुर्वे, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि संतोष चौधरी, प्र.आर. राकेश चौधरी, आरक्षक दिनेश उइके और अन्य पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें