टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

रम्भाखेड़ी स्कूल की छात्रा ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्राप्त किया प्रथम स्थान

SHARE:

रम्भाखेड़ी स्कूल की छात्रा ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्राप्त किया प्रथम स्थान

आमला.संभागीय स्तर पर पहली बार विकास खण्ड आमला की शाला शासकीय माध्यमिक शाला रम्भाखेड़ी की छात्रा कुमारी आरती साहू ने विज्ञान प्रदर्शनी पंचमढ़ी में विषय गणित में प्रदेश स्तर के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया।माध्यमिक शाला रम्भाखेड़ी की बालिकाओं ने लहराया परचम।विकासखण्ड आमला के जन शिक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला के अंतर्गत आने वाली शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रम्भाखेड़ी की छात्रा कुमारी आरती साहू पिता माधोराव साहू ने मार्गदर्शक शिक्षक देवेन्द्र कुमार शरणागत के मार्गदर्शन में संभागीय स्तर पर, विज्ञान प्रदर्शनी में पहली बार विषय गणित में प्रथम स्थान प्राप्त विकास खण्ड आमला का परचम लहराया है।गौरतलब है कि, कक्षा छठवीं में अध्ययनरत बालिका आरती साहू ने गणित का मॉडल मैजिक बोर्ड के माध्यम विभिन्न संख्याओं पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन, डाइट पचमढ़ी में किया। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुई।इस प्रदर्शनी का यह पांचवा चरण था। पहला चरण शाला स्तर पर दिनांक 14 अक्टूबर को, दूसरा चरण जन शिक्षा केंद्र स्तर पर 5 से 9 नवंबर के बीच, तीसरा चरण विकासखंड स्तर पर 13 से 19 नवंबर के बीच, चौथा चरण जिला स्तर पर 29 से 31 दिसंबर के बीच संपन्न हुआ। इन सभी चरणों में शाला की बालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अगले चरण में राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए बालिका ने जिला व विकासखंड का नाम रोशन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी नागरिकों ने बालिका को शुभकामनाएं दी।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें