Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

पुलिस की नरमी के कारण बेलून,झल्लार, सारणी में जुआ क्लब धडल्ले से चल रहे लगा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न

पुलिस की नरमी के कारण बेलून,झल्लार, सारणी में जुआ क्लब धडल्ले से चल रहे लगा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न

 

बैतूल.इन दिनों जुआ क्लब पर नहीं हो रही कार्रवाई, के चलते जुआरियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है । जगह जगह जुआ क्लब चलने की खबर आम हो गई है। सारणी के चौक चौराहो पर जुआ क्लब चलने की चर्चा आम है। कोई बारीक नामक जुआरी का जुआ क्लब चलने की खबर है। वही ग्रामीण क्षेत्र में जुआ क्लब चलने पर पुलिस की नरमी से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कारोबार बड़े स्तर पर फलफूल रहा है इसमें शामिल ऐसे शातिर लोगो को पकड़ने में पुलिस विभाग के खुफिया तंत्र की नाकामी या कोई और बड़ी वजह जिससे इस पर रोक नहीं लग रही है। ग्रामीण क्षेत्रों जुआ खिलाने की होड़ लगी हुई है। सूत्रों की माने तो बेलून घाट पर आमला के कोई सिधू नामक व्यक्ति द्वारा जुआ चलाया जा रहा है। वही झल्लार में कल्लू, का जुआ क्लब बेधड़क चल रहा है। लेकिन पुलिस की कोई बड़ी कार्यवाही सामने नही आ रही है। पुलिस आए दिन जुआ क्लब पर छापामार कारवाई करती है लेकिन जुआरियो को इसकी जानकारी पहले ही मिल जाती है। इसके कारण जुआ क्लब पर जुआरी नही पकड़ते है। इसका एक कारण ओर भी है कि जुआ क्लब संचालकों द्वारा रोजनदारी पर जगह जगह लड़के लगाए जाते है जो पुलिस के आने जाने की सूचना भी देते है। मुलताई में काका का भी काम चालू होने की खबर है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!