Breaking News

प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर 

होली पर्व पर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस रखेगी चपे चपे पर निगरानी

होली पर्व पर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस रखेगी चपे चपे पर निगरानी

शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

आमला। थाना बोरदेही में हुई शांति समिति की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी शेलेन्द्र बडोनिया ने होली पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी राधेशयम वट्टी और नयाब तहसीलदार श्याम बहारी सिमेले भी उपस्थित थे

बैठक में बताया होली  पर्व का महत्व ………….

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी शेलेन्द्र बड़ोनिया ने कहा कि होली पर्व हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार रंगों का त्यौहार है, जो प्रेम, सौहार्द और जीवन की खुशियों का प्रतीक है। होली पर्व के दौरान लोग रंगों से खेलते हैं, एक दूसरे को रंग लगाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। इसे सुहार्दपूर्ण तरीके से मनाए।

होगी चपे चपे में पुलिस बल की तैनाती………

बैठक में बोरदेही थाना प्रभारी राधेशयम वट्टी ने कहा कि होली पर्व के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की हुड़दंगी को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे होली पर्व को सुहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।

डीजे और रंग के नियम

होली पर्व के दौरान 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे। इसके अलावा, किसी को भी जबरदस्ती होली का रंग नहीं लगाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करें।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!