Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

जहाँ नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं।” -तहसीलदार  ऋचा कौरव

“जहाँ नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं।” -तहसीलदार  ऋचा कौरव

लाइफ कॅरियर सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

आमला. नगर के लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।यह कार्यक्रम तहसीलदार श्रीमती ऋचा कौरव के मुख्य आतिथ्य ,डॉ. पी. के. मिश्रा एवं बी.आर.सी. मनीष धोटे के विशिष्ट आतिथ्य तथा हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में तहसीलदार श्रीमती ऋचा कौरव ने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती है तो परिवार ,समाज ही नहीं हमारा देश प्रगति करता है । समाज तभी समृद्ध होगा जब हर नारी को उसका अधिकार मिलेगा ।उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करें क्योंकि वह सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरी सभ्यता का आधार है । विशिष्ट अतिथि भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा एवं उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करने का दिन है।बी.आर.सी. मनीष धोटे ने अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है ।महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है चाहे शिक्षा हो राजनीति हो विज्ञान हो या खेल का मैदान हो ।अपने अध्यक्षी उद्बोधन में हाई कोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग ने कहा कि नारी शक्ति प्रेम, करुणा एवं सहनशीलता का संगम है। जहाँ नारी को सम्मान मिलेगा वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि नारी मोहताज नहीं किसी गुलाब की, वह खुद बागबान है इस पूरी कायनात की ।इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती निधि सिंग चौहान ,श्रीमती मीनाक्षी धोटे ,बैंक आफ इंडिया के मनोज वाधवा ,एडवोकेट हशीब बेग ,श्रीमती मनीषा रावत,श्रीमती ललिता दाबडे, देव सरकार, श्रीमती संगीता जौंजारे, श्रीमती चंद्रावती पारधे ,श्रीमती नीलू तायवाडे, कुमारी जूँही खातरकर तथा बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ऋतु गुगनानी एवं वरिष्ठ शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया तथा प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!