टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

आमला थाना प्रभारी का चोपना हुआ तबादला चोपना थाना प्रभारी को आमला थाने की मिली कमान 

SHARE:

आमला थाना प्रभारी का चोपना हुआ तबादला चोपना थाना प्रभारी को आमला थाने की मिली कमान 

पुलिस विभाग बैतूल में प्रशासनिक कसावट हेतु थानाप्रभारियों के स्थानांतरण

बैतूल, जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झरिया द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में थानाप्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के पदस्थापना में बदलाव किए गए हैं। विगत दिनों आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानाप्रभारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई थी। समीक्षा उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे तथा उसी अनुक्रम में विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक कसावट देने हेतु यह पदस्थापना आदेश जारी किया गया है इन स्थानांतरणों का प्रमुख उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों की रोकथाम को सुनिश्चित करना तथा पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह एवं संवेदनशील बनाना है। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन परिवर्तन से जिले की पुलिस व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता, अनुशासन व तत्परता लाई जा सकेगी।

स्थानांतरित अधिकारीगण में शामिल हैं:
• श्री मनोज उइके – थाना प्रभारी झल्लार से थाना रानीपुर
• श्री वंशज श्रीवास्तव – चौकी प्रभारी मासोद से चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, थाना सारनी
• श्री उत्तमनंदन सत्कार – थाना बैतूल बाजार से थाना कोतवाली
• श्री वहीद खान – चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा से थाना प्रभारी झल्लार
• श्री नरेंद्र उइके – थाना कोतवाली से थाना बैतूल बाजार
• श्री रणवीर सिंह राजपूत – थाना गंज से चौकी प्रभारी मासोद
• श्री सत्यप्रकाश सक्सेना – थाना प्रभारी आमला से थाना प्रभारी चोपना
• श्री राजेश सातनकर – थाना प्रभारी चोपना से थाना प्रभारी आमला
• श्री सरविंद धुर्वे – थाना गंज से थाना भैंसदेही
• श्री नीरज पाल – थाना भैंसदेही से थाना गंज

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झरिया ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन बदलावों से पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट आएगी, कार्य निष्पादन की गति तेज होगी तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही थानों की कार्य संस्कृति में भी नयापन आएगा, जिससे अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के प्रयासों को बल मिलेगा।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें