Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

दिल्ली प्रवास पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, कमलनाथ  दिग्गज नेताओं से लिया आशीर्वाद वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में हुए शामिल

दिल्ली प्रवास पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, कमलनाथ  दिग्गज नेताओं से लिया आशीर्वाद वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में हुए शामिल 

आमला। नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे दिल्ली प्रवास पर रहे, जहां वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ो महारैली में अपनी टीम व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। रविवार को आयोजित इस विशाल रैली में देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। नितिन गाडरे ने कहा कि रैली ने यह साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा एक बार फिर कांग्रेस की ओर लौट रहा है। रैली के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। आमला सहित क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे।

नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कमलनाथ, दिग्विजयसिंह सहित वरिष्ठ नेताओं से की भेंट लिया आश्रीवाद

दिल्ली प्रवास के दौरान नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया से भेंट की। इसके अलावा युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया से भी चर्चा की। नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती व जनहित के कार्यों पर मार्गदर्शन दिया।

कांग्रेस का समय फिर लौटने का दावा लाखो की तादात में पहुचे थे कांग्रेस कार्यकता

दिल्ली से लौटने के बाद नितिन गाडरे ने बताया कि महारैली में करीब ढाई लाख से अधिक लोग शामिल हुए, जो कांग्रेस की बढ़ती ताकत का संकेत है। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें बनेंगी। उन्होंने आमला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया, जो बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। नितिन गाडरे ने कहा कि संगठन पूरी मजबूती से जनता के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगा और जनहित के संघर्ष जारी रहेंगे।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!