छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता
आमला. जन नायक राहूल गाँधी के कार्यक्रम छात्रों की गूँज कार्यक्रम इन्दौर में हुए शामिल और युवाओं की आवाज को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विरेन्द्र बर्थे अपने समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे। उनके पहुंचने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये रहे मौजूद nsui से रूद्र बर्थे रमेश प्रजापति नारु धनकानी कपिल सोलंकी रोहित हरोड़ मिकाईल खान अश्विन वसनिक रमेश तिड़के सहित युवा साथी मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया गया। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से संबंधित विषयों को लेकर उपस्थित प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी। विरेन्द्र बर्थे ने छात्रों की बातों को सुना और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बर्थे ने कहा कि युवा देश और समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी आवाज को सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराते हैं।
इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में बर्थे के साथ पहुंचे समर्थकों की सक्रिय मौजूदगी भी चर्चा में रही। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर संवाद हुआ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद nsui से रूद्र बर्थे कपिल सोलंकी रोहित हरोड़ सुमित ठाकुर मिकाईल खान आयुष जोशी रमेश प्रजापति नारु धन्यकनि अश्विन वासनिक रमेश तिड़के
Views: 69








