Breaking News

लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य तलाब नदियां हमारी मातृशक्ति, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है :तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिता के वचन की मर्यादा के लिए राम ने स्वेच्छा से चुना वनवास रामकथा में छठे दिन छलका वियोग का सागर जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज का भव्य आयोजन: एमपी और महाराष्ट्र के सामाजिक बंधु हुए शामिल, कुल 315 युवक-युवतियों का हुआ पंजीयन सावित्रीबाई फुले जयंती पर 25 महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान बस स्टैंड परिसर में हुआ आयोजन, महिलाओं के योगदान को किया गया नमन

भैंसदेही पुलिस ने मंदिर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 2,250 रुपये का मशरूका किया बरामद

भैंसदेही पुलिस ने मंदिर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 2,250 रुपये का मशरूका किया बरामद

बैतुल.पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने कालिका मंदिर, पोखरनी में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दानपेटी से चोरी की गई 2,250 रुपये की राशि बरामद की।
घटना का विवरण………….
दिनांक 25.11.2024 को दोपहर लगभग 3:00 बजे कालिका मंदिर, पोखरनी में दानपेटी चोरी होने की सूचना पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 448/24 धारा 331, 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार…………..
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी दुर्गादास पिता श्यामशरण सोमनाथे (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम काटोल, थाना भैंसदेही) भैंसदेही सिटी ग्राउंड के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर की दानपेटी चोरी करने की बात स्वीकार की।
बरामदगी……………..
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दानपेटी और उसमें रखी कुल 2,250 रुपये की राशि विधिवत बरामद की गई।
न्यायालय में पेशी…………………
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका……………….
इस सफलता में निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक प्रीति पाटिल, उप निरीक्षक रामप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अजय भाट, प्रधान आरक्षक 22 छोटेलाल, आरक्षक 133 नितिन, एवं आरक्षक 490 नारायण ने सराहनीय भूमिका निभाई।

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!