Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

हत्या कर शव को नदी में फेंकने वाले मुख्य आरोपी अजय डेहरिया को थाना गंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या कर शव को नदी में फेंकने वाले मुख्य आरोपी अजय डेहरिया को थाना गंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैतुल.पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस ने माचना नदी मलकापुर रोड पर हुई हत्या के फरार मुख्य आरोपी अजय डेहरिया को जिला सिवनी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

घटना का विवरण………………

दिनांक 07.11.2024 को गणेश नागले ने थाना गंज में अपने भाई अजय उर्फ बिट्टू नागले के लापता होने की सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 09.11.2024 को माचना नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर शव की पहचान अजय उर्फ बिट्टू नागले के रूप में की गई। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई। प्रकरण में थाना गंज में अपराध क्रमांक 400/2014 धारा 103(1), 238 BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें आशीष धुर्वे, अजय डेहरिया और चार नाबालिग शामिल थे। पूर्व में आशीष धुर्वे और चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

मुख्य आरोपी अजय डेहरिया घटना के बाद से फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु अति पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के पर्यवेक्षन में गठित टीम को सूचना मिली कि आरोपी सिवनी जिले में छिपा हुआ है। थाना गंज की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सिवनी जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की।

पुलिस टीम की भूमिका……………….

इस कार्रवाई में एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी अरविद कुमरे, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, प्र.आर. आशीष चौहान, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, राकेश करपे, सुरजीत जाट, नरेंद्र, मनतराम, सिवनी जिले से निरीक्षक किशोर बामनकर, उपनिरीक्षक अर्पित भैरम, प्र.आरक्षक नितिन, शेखर, सुजान सिंह, लोकेश, मनोज और साइबर सेल बैतूल के आरक्षक बलराम राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!