Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

बदलते मौसम के बीच कलेक्टर सूर्यवंशी ने बदला आंगनबाड़ी केंद्र का समय

बदलते मौसम के बीच कलेक्टर सूर्यवंशी ने बदला आंगनबाड़ी केंद्र का समय

प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के दिए निर्देश

बैतुल.कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रातः 10 बजे आंगनबाड़ी खोलना तथा बच्चों का स्वागत करना, बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन होगा। वहीं आवश्यकतानुसार बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई, प्रातः 10.30 बजे से 11 बजे तक सामूहिक गतिविधियों का आयोजन, प्रातः 11 बजे से 11.30 बजे तक नाश्ता, 11.30 से दोपहर 12 बजे तक बच्चों के द्वारा स्वतंत्र खेल, दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियों का आयोजन होगा। दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक भाषा एवं साक्षरता पूर्व कौशल गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 1.30 से दोपहर 2 बजे तक बाहरी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन एवं बच्चों को उनके गंतव्य (अभिभावकों) तक पहुंचाना निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार दोपहर 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वृद्धि, निगरानी, किशोरी बालिका योजनान्तर्गत परामर्श, गृह भेंट तथा शाम 4.30 से सायं 5 बजे तक रिकार्ड संधारण का कार्य किया जाएगा।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!