Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

पंचायत उप निर्वाचन जनपद पंचायत भैंसदेही में जोनल ऑफिसर किए नियुक्त

पंचायत उप निर्वाचन जनपद पंचायत भैंसदेही में जोनल ऑफिसर किए नियुक्त

बैतूल.कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने पंचायत के उप निर्वाचन-2024 के अनुक्रम में जनपद पंचायत भैंसदेही में निष्पक्ष मतदान एवं मतगणना के उद्देश्य से जोनल ऑफिसर की नियुक्त की है। जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग भैंसदेही श्री राकेश कास्दे को सेक्टर में सम्मिलित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन बारामाचा के लिए तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी भैंसदेही श्री अमित सिंह चौहान को माध्यमिक शाला भवन खोमई का जोनल ऑफिसर नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पंचायत भैंसदेही की ग्राम पंचायत खामला के वार्ड क्रमांक-11 तथा ग्राम पंचायत खोमई के वार्ड क्रमांक-10 में पंच पद के लिए 9 दिसंबर 2024 को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। संबंधित जोनल ऑफिसर मतदान दलों को सामग्री वितरण कार्य से लेकर मतदान पश्चात मतदान दलों की वापसी एवं निर्वाचन सामग्री वापस जमा करने तक के लिए क्षेत्र के मतदान केन्द्र की व्यवस्था के लिए उत्तरदायी रहेंगे।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!