Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना अंतर्गत जिले के 9 हितग्राहियों को दी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना अंतर्गत जिले के 9 हितग्राहियों को दी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

 

बैतूल.कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना अंतर्गत जिले के 9 हितग्राहियों को क्रमशः 2-2 लाख की आर्थिक सहायता देकर उन्हें लाभान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के मूल निवासी कल्याणी महिला को पुनर्विवाह प्रोत्साहन करने के लिये दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। यह राशि सीधे कल्याणी के बैंक खाते में जमा की जाती है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण बैतूल के उपसंचालक ने बताया कि मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना अंतर्गत चिचोली के सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड निवासी श्रीमती किरण श्री मनोज नागले, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम मांडवी निवासी श्रीमती गायत्री श्री आजकेश चौहान, भीमपुर तहसील के ग्राम बक्का निवासी श्रीमती रूपा वरकडे, श्री शिवराम, मुलताई तहसील के ग्राम दुनावा निवासी श्रीमती कविता श्री गोपाल पवार, आमला तहसील के ग्राम आवरिया निवासी श्री राखी कवडे श्री शंकर, बैतूल तहसील के ग्राम चांदबेहड़ा निवासी श्रीमती सुनीता श्री जयराम यादव, भैंसदेही तहसील के ग्राम बासनेर कला निवासी श्रीमती रानी कोस श्री प्रवीण भटकरे, भैंसदेही तहसील के ग्राम बरहापुर निवासी श्रीमती आरती श्री राहुल देशमुख, प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम बाड़ेगांव निवासी श्रीमती कल्पना श्री धनराज पाटनकर को क्रमशः 2-2 लाख की राशि से लाभान्वित किया है।

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!