Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

विशाल निशुल्क मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 8 को आमला अस्पताल में लगेगा

विशाल निशुल्क मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 8 को आमला अस्पताल में लगेगा

आमला के सिविल अस्पताल में लगेगा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

आमला। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल एवं चिरायु मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बैरागढ़ भोपाल के तत्वावधान में व सिविल अस्पताल आमला के सहयोग से 8 दिसंबर दिन रविवार को आमला के सिविल अस्पताल में दोपहर 12 बजे से 3 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के संजय साहू, प्रकाश साहू, महेश साहू ने बताया कि इस शिविर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन एवं कृत्रिम लैंस प्रत्यारोपण टांका रहित एवं फेंको पद्धति के द्वारा किया जाएगा। श्री साहू ने बताया कि इस शिविर के लिए मरीज को अपने साथ आयुष्मान कार्ड ,समग्र आईडी एवं आधार कार्ड की छाया प्रति अनिवार्य रूप से लेकर आना जरूरी है। इस शिविर में आवास, भोजन ,जांच, ऑपरेशन, दवाइयां की निशुल्क व्यवस्था आत्मीयता पूर्वक मरीजों की सेवा की व्यवस्था की गई है। सभी मरीजों के ऑपरेशन चिरायु मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बैरागढ़ भोपाल में किए जाएंगे। जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उन सभी मरीजों को सिविल अस्पताल आमला से चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल बस के द्वारा ले जाया जाएगा एवं ऑपरेशन के पश्चात पुनः सिविल अस्पताल आमला में लाया जाएगा। यहां से सभी मरीज अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सकेंगे। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से इस विशाल मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!