Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

खिल उठे बच्चों के चेहरे रोज स्कूल आने की कही बात गीता जयंति के अवसर पर ग्राम सालई ढाना में हुआ आयोजन आंगनवाड़ी और स्कूली बच्चों को वितरित की स्वेटर ग्रामीणों को भी कंबल बांटे

खिल उठे बच्चों के चेहरे रोज स्कूल आने की कही बात
गीता जयंति के अवसर पर ग्राम सालई ढाना में हुआ आयोजन आंगनवाड़ी और स्कूली बच्चों को वितरित की स्वेटर ग्रामीणों को भी कंबल बांटे

आमला. आमला में गीता जयंति पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए है। कृष्णलीला फाउण्डेशन एवं गीता जयंति उत्सव समिति, अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा कार्यक्रम तय किए गए है। आज मंगलवार ग्राम पंचायत हरदोली के सालईढाना ग्राम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज मानव अधिकार दिवस भी इसी ग्राम में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम की आंगनवाड़ी केन्द्र के सभी बच्चों को स्वेटर वितरित की गई साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला सालईढाना के विद्यार्थियों को भी स्वेटर भेंट की गई। ग्राम के जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि नायाब तहसीलदार एस बी समेले भी उपस्थित थे। नायब तहसीलदार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन अद्भुत् और काफी प्रशंसनीय है। कृष्णलीला फाउण्डेशन के राजेन्द्र उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी बच्चें मन लगाकर पढ़े। शिक्षा के माध्यम से ही हम आगे बढ़ सकते है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के ठाकुरदास पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि श्रीमद् भगवत् गीता एकमात्र ऐसा ग्रन्थ है जिसकी जयंति मनाई जाती है। कार्यक्रम में अशोक पाल , अधिवक्ता भोजराज कोसे, ग्राम पंचायत हरदोली के सरपंच झागू धुर्वे, समाज सेवी पवन कुशवाह, राधाकृष्ण फाउण्डेशन के शिवम उपाध्याय, गीता जयंति उत्सव समिति के जितेन्द्र शर्मा, भानु शर्मा, कन्हैया साहु, ग्राम पंचायत के सचिव गुड्डू पंवार, रोजगार सहायक ललीत डोंगरदिए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

बच्चें बोले रोज स्कूल आऐंगे………………
गीता जयंति के अवसर पर सभी बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई। बच्चों ने रोज स्क्ूल आने की शपथ भी ली और सभी से वादा किया कि वे खूब मन लगाकर पढ़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र से रोजगार के लिए पलायन करने वाले परिजन किसी भी स्थिति में अपने बच्चों को बाहर लेकर न जाए। प्रतिदिन स्कूल भेजे और समय समय पर आयोजित होने वाली आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा भी दिलवाए।

गीता में कर्म को ही सर्वोच्च माना है……………
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि गीताजी में कर्म को सर्वोच्च माना है इसलिए हमें सबसे पहले अपने काम पर ध्यान देना चाहिए साथ ही इस बात पर जोर देना चाहिए कि बच्चंे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। राजेन्द्र उपाध्याय ने मानव अधिकार दिवस की भी सभी को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

आज मनाई जाएगी गीता जयंति………………
गीता जयंति उत्सव समिति से जुड़े राजेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता जयंति पर बुधवार ग्राम लालवाड़ी में भी पौधा रोपण किया जा रहा है साथ ही बुधवार शाम स्थानीय गायत्री प्रज्ञापीठ में एक व्याख्यान माला आयोजित की गई है जिसमें सभी आमंत्रित है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!