Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

मुलताई पुलिस ने किया चोरीयों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुलताई पुलिस ने किया चोरीयों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतुल.मुलताई पुलिस ने हाल ही में हुई श्रृंखलाबद्ध चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की यह घटना 8 दिसंबर 2024 को नेहरू वार्ड, मुलताई निवासी शुभम शिवारे की शिकायत पर दर्ज की गई थी। शुभम, जो प्रभात पट्टन स्थित किशोर करदे के कॉम्प्लेक्स में कृषि सेवा केंद्र का संचालन करते हैं, ने बताया कि सुबह दुकान के ताले टूटे पाए गए थे। अन्य दुकानों के भी ताले टूटे थे।
थाना मुलताई में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की पहचान के लिए गहन जांच शुरू की।
जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी
मुलताई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटाई।
1. पहला आरोपी : विवेक पिता रामसिंह कुमरे (उम्र 19 वर्ष, निवासी माजरी, थाना मुलताई) को 9 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उससे ₹1,590 बरामद किए गए।
2. अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी:
विवेक की जानकारी के आधार पर 11 दिसंबर 2024 को अमर पिता सुगन इरपाचे (उम्र 19 वर्ष, निवासी पांडा, थाना मोर्शी, जिला अमरावती, महाराष्ट्र) और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। अमर से ₹2,154 और बालक से ₹780 की रकम बरामद की गई।
कार्यवाही और न्यायालय में पेशी
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। चोरी में उपयोग किए गए सामान और चोरी की रकम बरामद कर ली गई है।
जांच टीम की सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्यवाही में निम्न अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी (विशेषज्ञ), चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक आलोक पटेल, आरक्षक: लक्ष्मीचंद, डुमलेश्वर कुमरे, चंद्रकांत, हरिओम सैनिक, दिनेश रघुवंशी, सुरक्षा समिति सदस्य: उमेश
इनकी सतर्कता और कुशलता से चोरी का पर्दाफाश हुआ और चोरी में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा जा सका।
पुलिस की अपील
बैतूल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता का सहयोग अनिवार्य है
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!