Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

विजय दिवस एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व का सफल आयोजन

विजय दिवस एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व का सफल आयोजन

बैतुल. कारगिल चौक, बैतूल में दोपहर 03:00 बजे से “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें जनहित में विभिन्न जन कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
पुलिस ने मनाया विजय दिवस…………….
विजय दिवस, 16 दिसंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा हासिल ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त कर बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। यह दिन हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। 1971 में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था, जिसने भारत को गौरव प्रदान किया और एकता व संकल्प की शक्ति में हमारे विश्वास को मजबूत किया।कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तित्व………….

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर, बैतूल
निश्चल एन. झारिया, पुलिस अधीक्षक, बैतूल
 कमला जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल
 सुमित सिंह,सैनिक कल्याण अधिकारी, बैतूल
शिक्षा एवं वन विभाग के अधिकारीगण
स्कूल एवं कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक, और विद्यार्थी
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष बैतूल एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में किया गया। इसमें अनु. अधि. (पु.) श्रीमती शालिनी परस्ते, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश कुमार मर्सकोले और पुलिस बल के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक, बैतूल ने सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सभी के सहयोग की अपील की है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!