Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल एवं समस्त थानों में आयोजित हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम 60 से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल एवं समस्त थानों में आयोजित हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम 60 से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

बैतुल.पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम ज़ोन के निर्देशानुसार, बैतूल जिले में नागरिकों की पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आज दिनांक 17.12.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल एवं विभिन्न थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक बैतूल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और 30 से अधिक शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया।इसी प्रकार जिले के सभी थानों, जैसे साईखेड़ा, बैतूलबाजार, गंज, सारणी, भैंसदेही, शाहपुर, चिचोली, आमला, कोतवाली और अन्य थानों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित थाना प्रभारियों और अधीनस्थ अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान सुनिश्चित किया। जिले की लगभग 60 से अधिक शिकायतों को सुना जाकर उनका समाधान किया गया।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे जनसुनवाई शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच मिल सके।जनसुनवाई कार्यक्रम के सफल आयोजन से उपस्थित शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया, जिससे पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच आपसी विश्वास और भी मजबूत आई है
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!