सवारी से भरी बस पलटी मौके पर पहुची पुलिस घायलों का कराया उपचार
बैतुल.आज सुबह सारणी से कालीमाई शोभापूर एनपी ट्रांसपोर्ट कम्पनी की बस में 20 सवारी लेकर जा रही थी कि रास्ते मे बस अचानक पलट गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई और घायलों को सुरक्षित बस से बहार निकला गया वही घायल यात्रियों का उपचार कराया गया इस विषय मे जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने बताया कि सुबह 07.15 बजे थाना सारनी जिला बैतूल की चौकी पाथाखेड़ा अंतर्गत बस स्टैंड मोड़ पर बस क्रमांक MP-48P-1122 मोड़ में पलट गई। यह बस एनपी ट्रांसपोर्ट कंपनी की 52 सीटर बस है जिसमें 20 लोग सवार थे। ये अधिकतर मजदूर थे जो सारनी से काली माई शोभापुर में मजदूरी करने जा रहे थे।बस बैतूल जा रही थी सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस बल पहुच गया था। बस में बैठी 18 महिलाओं में से 15 महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। सभी घायल महिलाओं की हालत फिलहाल सामान्य है। ये महिलाएं पाथाखेड़ा बस स्टैंड से ही बस में सवार हुई थी। जो पास ही काली माई बस स्टैंड पर उतरने वाली थी। उन्हें एक शादी समारोह में खाना बनाने जाना था। इस हादसे के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
यह हुए घटना में घायल ……….
1. अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
2. जयंती पति सुरेश आमझरे (55 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
3. माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष), निवासी सुपर F, सारनी।
4. बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
5. लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
6. लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
7. निशा पति धर्मेंद्र महवे (20 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
8. पूजा खड़िया पति मुकेश (30 वर्ष), निवासी थाना बैतूल बाजार।
9. नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
10. गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
11. रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी।
12. चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष), निवासी ग्राम खेरवानी।
13. संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी।
14. राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल।
15. दुल्ला पति दिनेश डहारे, निवासी मछली काटा, सारनी।
सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।कोई गंभीर घायल नहीं है स्थिति नियंत्रण में है।
Author: Ibn 24 Bharat
Post Views: 310











