टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

शिक्षा ही दूर करेगी सारी परेशानी सावित्री बाई फूले को किया याद 

SHARE:

शिक्षा ही दूर करेगी सारी परेशानी सावित्री बाई फूले को किया याद 

ग्रामीण अंचलों में सावित्री बाई फूले की जयंती का सिलसिला अनवरत जारी 
आमला. ग्राम परसोड़ा में शिक्षा की अलख जगाने वाली पहली शिक्षिका सावित्री बाई की पहली बार जयंती मनाई गई | ग्राम के भाऊराव पटेल की अध्यक्षता एवं मजदूर संघ के प्रमुख फूलचंद वर्मा भारतीय बौद्ध महासभा के शंकरराव शेषकर  बीडी पाटील समाजिक विचारक संजय सातनकर ग्राम सरपंच विट्टलराव बारस्कर शिक्षक बोरकर की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया । ग्राम की मातृशक्ति द्वारा माता शिक्षा ज्योति सावित्रीबाई फूले के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया । समारोह में बीडी पाटील ने सावित्री फूले के संघर्ष को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का आहान किया । सामाजिक कार्यकर्ता संजय सातनकर ने युवाओ से आगृह किया कि गांव गांव बहुजन महापुरुषों के विचारो को पहुंचाकर बहुजन समाज के हितार्थ कार्य कर उनके सिद्धांतों को अपनाना पड़ेगा । मजदूर संघ के फूलचंद वर्मा ने अपने सम्बोधन कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम अपने पूर्वजो को जाने और माने तब हमारी भावी पीढ़ी को इसका ज्ञान होगा । बोरकर सर ने बहुजन महापुरुषो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये शिक्षा के महत्व को समझाया के एल चौकीकर ने भी
शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं संचालन कर रहे राहुल अम्बेडकर ने अपनी चिरपरिचित काव्यात्मंक शैली में कहा कि अपने ही बीच प्रतिस्पर्धा ना करके एकजुट होकर एकता का परिचय देकर तमाम महापुरुषो की जयंती अवसर पर भाग लेकर सफलतम मुकाम तक पहुंचाना चाहिए कोई टीम नही हम सब एक है। इस अवसर पर ग्राम की महिला अनुयायियो में ललिता मालवीय सुनीता सातपुते कंचना चौकीकर रिता माखौड़े सुनिता चौमीकर मीरा चौकीकर लीला चौकीकर भूरी चौकीकर इसके साथ ही प्रयाग राव माथनकर शंकर सोनारे नेहरूतराव माथनकर किसन चौकीकर तुलाराम मालवीय नब्बू भोदेकर सहित आमला से विनोद बेले राजू चौकीकर बुद्धम खातकर आदि उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन राहुल अम्बेडकर ने किया वही आभार सरपंच बास्कर ने माना । अंत मे मिठ्ठान का वितरण किया गया ।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें