Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

कोतवाली पुलिस ने किया नकली सोना बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

कोतवाली पुलिस ने किया नकली सोना बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

1.5 किलो नकली सोना जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतूल शहर में नकली सोना बेचने वाले गिरोह की गतिविधियों की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार नकली सोना बेचने वाले गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 1.5 किलो नकली सोने का हार बरामद किया।
घटना का विवरण…………
दिनांक 08.01.2025 को फरियादी रामदास उईके, निवासी वन ग्राम बीजादेही ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ दिन पहले काकोडिया अस्पताल बैतूल में उसकी मुलाकात चुन्नीलाल सोलंकी (निवासी गांधी नगर, भोपाल) से हुई थी। चुन्नीलाल ने बताया कि जबलपुर में खुदाई के दौरान उसे 1.5 किलो का सोने का हार मिला है जिसे वह बेचने का इच्छुक है। चुन्नीलाल ने हार को सस्ते में बेचने की पेशकश की और 10 लाख रुपये का सौदा तय हुआ।रामदास ने बताया कि उसके पास केवल ₹2 लाख रूपए हैं ,जिस पर आरोपी चुन्नीलाल द्वारा कहा गया कि अभी ₹2 लाख रूपए दे दो बाकी पैसे बाद में दे देना। रामदास द्वारा आरोपी चुन्नीलाल को 10,000 रुपये एडवांस दिए और 08 जनवरी को काकोडिया अस्पताल के पास सौदा करने को कहा। शाम को रामदास अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा, जहां चुन्नीलाल अपने साथी देबू बघेल और कंकू बाई के साथ पहुंचा। चुन्नीलाल ने रामदास को हार सौंपा, लेकिन रामदास को हार नकली लगा। रामदास द्वारा स्वयं को ठगे जाना प्रकार इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलो नकली सोने का हार बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी………….
1. चुन्नीलाल पिता मोहनलाल सोलंकी (35 वर्ष), निवासी गांधी नगर, नई बस्ती, भोपाल
2. देबू बघेल पिता भीमसिंह बघेल (26 वर्ष), निवासी गांधी नगर, नई बस्ती, भोपाल
3. कंकू बाई सोलंकी पति शंकर सोलंकी (40 वर्ष), निवासी गांधी नगर, नई बस्ती, भोपाल
जप्त माल………
1.5 किलो नकली सोने का हार
आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज…………
थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 23/2025, धारा 318(1), 318(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विशेष भूमिका………….
कार्यवाही में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उनि वहीद खान, सउनि शैलेन्द्र वर्मा, आरक्षक शुभम चौबे (आर-164), नितिन चौहान (आर-56), नवनीत वर्मा (आर-132), शिव कुमार (आर-369), और महिला आरक्षक वर्षा नागले ने सराहनीय भूमिका निभाई।
जनता से अपील…………….
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने आम जनता से अपील की है कि सोना-चांदी की खरीदारी हमेशा रजिस्टर्ड दुकानों से ही करें। यदि कोई अज्ञात व्यक्ति सोना-चांदी बेचने का प्रयास करता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 100/112 पर सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!