Breaking News

प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर 

ग्राम धसेड़, थाना सारणी में अवैध अफीम की खेती का पुलिस ने किया खुलासा 1 एकड़ फसल जब्त

ग्राम धसेड़, थाना सारणी में अवैध अफीम की खेती का पुलिस ने किया खुलासा 1 एकड़ फसल जब्त

बैतूल. पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18 फरवरी 2025 को थाना सारणी के ग्राम धसेड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 एकड़ भूमि में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया गया।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध फसल पाई गई, जिसमें पोस्ता, डोडा (फल सहित) और फूल लगे हुए पौधे पाए गए। कुछ पौधे प्रारंभिक अवस्था में थे, जिनमें फल-फूल आने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस अवैध खेती की बुवाई और देखभाल में प्रियांशु चक्रवान समेत कुछ अन्य लोग शामिल थे। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित स्थानों और व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

कार्रवाई के प्रमुख बिंदु:

मुख्य आरोपी प्रियांशु चक्रवान को हिरासत में लिया गया।
✅ अन्य आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी।
✅ 1 एकड़ में फैली अफीम की अवैध फसल विधिवत जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
✅ मौके पर थाना सारणी, रानीपुर और मुलताई की पुलिस टीमें उपस्थित रहीं।

बैतूल पुलिस अवैध नशे के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!