Breaking News

आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर

नगर पालिका कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोश

नगर पालिका कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोश

आमला। नगर पालिका के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनके घरों में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन से वेतन की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं निकला है। इस मामले में कर्मचारियों सरिता हरोड़े सहायक निरीक्षक, उर्मिला महोरिया सहायक ग्रेड 3, रमेश देशमुख सहायक ग्रेड 2, जहांगीर खान सहायक राजस्व निरीक्षक, राधिका धुर्वे सहायक ग्रेड 3 ने आक्रोश व्यक्त किया है और जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से हस्तक्षेप करने और उनका वेतन जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है।
इस मामले में नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि वे कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वित्तीय संकट के कारण इसमें देरी हो रही है।

इनका कहना है………

नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया गया है दो चार कर्मचारी ही शेष रहे गए है। उनको भी वेतन दे दिया जाएगा।
बाबूराव घोटे लेखापाल नगर पालिका आमला।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!