टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

आमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ फड़ पर छापा कैसे हो गए तीन जुआरी फरार

SHARE:

आमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ फड़ पर छापा कैसे हो गए तीन जुआरी फरार

आमला. पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम देवठान आमला में जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और 03 आरोपी फरार हो गए। सूचना पर आमला पुलिस ने ससुन्द्रा डेम के पास मुन्ना सोलंकी के खेत के पास जंगल में ग्राम देवठान छापा मारा। छापे के दौरान जुआ फड़ से कुल 8 आरोपी ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेलते हुए पकड़े गए तथा 03 आरोपी मौके से फरार हुये ।फरार आरोपी कैसे मौके से फरार हो गए इसको लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है।

जुआ स्थल से जप्त की गई सामग्री

पुलिस ने जुआ फड़ से नकदी ₹71,150/-, ताश की गड्डियाँ, 03 मोटरसाइकिल और 01 स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त की है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश पिता सुरेश उबनारे, पूरन पिता सोहबत वरकड़े, पूनम पिता निरभीचन्द सूर्यवंशी, संतोष पिता तुकाराम नरवरे, अमित पिता नत्था रैकवार, शिव पिता रूपसिंह जोगी, पवन पिता प्रभाकर ठाकरे और नासिर खान पिता गफ्फुर खान शामिल हैं।

पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी

03 आरोपी प्रवीण उर्फ गोलू राठौर, टेकचन्द आर्य और गब्बर सिकरवार फरार हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने नागरिकों से अपील की है कि जुआ एक सामाजिक बुराई है, जो अपराध और पारिवारिक विवादों को बढ़ावा देती है। बैतूल पुलिस जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें