टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज आमला में विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा

SHARE:

जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज आमला में विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा

जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल दो दिवसीय बैतूल प्रवास पर

बैतुल. राज्य मंत्री, मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज आमला तहसील के डॉ.भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय हसलपुर में दोपहर 2 बजे विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल 2 और 3 अप्रैल को दो दिवसीय बैतूल प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल आज 2 अप्रैल को प्रातः 10 बजे भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस बैतूल आगमन होग। इसके बाद यहां से आमला के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री श्री पटेल डॉ.भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय हसलपुर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे और जनप्रतिनिधि, अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक के पश्चात सर्किट हाउस बैतूल आगमन एवं रात्रि विश्राम रहेगा। दूसरे दिन 3 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रभारी मंत्री श्री पटेल प्रातः 9 बजे बैतूल में स्कूल चले हम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोपहर 12 बजे से प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक के पश्चात सायं 5 बजे बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें