टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

पटवारी की करतूत: हरे भरे पेड़ों पर चलाई जेसीबी, पद का दुरुपयोग जेसीबी से उखाड़ फैके आधा सैकड़ा हरे भरे पेड़ 

SHARE:

पटवारी की करतूत: हरे भरे पेड़ों पर चलाई जेसीबी, पद का दुरुपयोग जेसीबी से उखाड़ फैके आधा सैकड़ा हरे भरे पेड़ 

आमला। अगर शासकीय कर्मचारी ही शासन के नियमों को तारतार करने लगे तो फिर नियम कायदों का क्या होगा। शासकीय कर्मचारी नियमों को दरकिनार कर अपने फायदे के लिए हरे भरे पेड़ो पर जेसीबी चला रहे है। अब इन पर कौन कार्रवाई करेगा क्योंकि राजस्व विभाग से अनुमति लेना था। लेकिन पटवारी होने के कारण अपने पद का दुरूपयोग कर पेड़ो पर जेसीबी चलाई गई। जानकारी के अनुसार ग्राम खारिमाल में एक पटवारी ने अपने खेत को समतलीकरण करने के लिए हरे भरे पेड़ों पर जेसीबी चलाकर उन्हें जड़ से उखाड़ फेंका। यह मामला ग्राम डंगरिया में पदस्थ पटवारी के खेत का है, जहां एक दर्जन से अधिक पेड़ों को नष्ट कर दिया गया है। पटवारी ने बिना राजस्व और पंचायत से अनुमति लिए अपने खेत में जेसीबी चलाकर हरे भरे पेड़ों को उखाड़ फेंका। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है और पेड़ों की कटाई का यह मामला चर्चा में आ गया है।

पटवारी ने किया पद का दुरुपयोग

पटवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने खेत में पेड़ों की कटाई की। इससे उनके पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है और इससे भविष्य में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पेड़ों की कटाई से वायु प्रदूषण बढ़ सकता है और जलवायु परिवर्तन की समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

इस मामले में पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि पटवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पेड़ों की कटाई की है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। ग्राम खारिमाल में पेड़ों की कटाई का यह मामला चर्चा में आ गया है। लोगों का कहना है कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है और इससे भविष्य में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी अपने पद का दुरूपयोग कर सरकारी रास्ता भी अपने कब्जे में कर रहा है। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया है।

इनका कहना है

इस मामले में आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है। तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए गए है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शैलेंद्र बड़ोनिया एसडीएम आमला

खारिमाल आमला मण्डल में आता है इसकी जांच तहसीलदार द्वारा की जाएगी।

श्याम बिहारी समेले नायाब तहसीलदार बोरदेही।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें