Breaking News

15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग

छत से घर में घुसे 4 नकाबपोश बदमाश बैतूल में व्यापारी पर किया तलवार से हमला 10 लाख के जेवरात-नकदी लूटकर भागे

छत से घर में घुसे 4 नकाबपोश बदमाश बैतूल में व्यापारी पर किया तलवार से हमला 10 लाख के जेवरात-नकदी लूटकर भागे

आमला. नगर के रतेड़ा रोड स्थित चंद्रभागा नदी के पास अनाज व्यापारी के घर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लूट हो गई। हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी कल्लू प्रजापति के घर से करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों पर हथियार तान दिए। उन्होंने व्यापारी कल्लू पर तलवार से हमला कर दिया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कमला जोशी मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है।

पिता के सिर पर धारदार हथियार से किया हमला

अनाज व्यापारी के बेटे नवनीत ने बताया कि उनके पिता और माता अपने कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान चार नकाबपोश छत से अंदर घुसे। उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और माता पिता को उठाकर आलमारियों की चाबी छुड़ाई। दोनों के साथ मारपीट कर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी लूट ली। जाते हुए उन्होंने पिता के सिर पर कोई धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

संदिग्धों की दी थी सूचना पुलिस ने नहीं की गश्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही 4 नकाबपोश बदमाशों के क्षेत्र में घूमने की सुचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई गश्त नहीं की। टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि लूट की घटना हुई है अभी मौके पर जांच कर रहे है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

लूट की घटना के साथ मोटरसाइकिल की हुई चोरी

रात्रि की लूट की घटना के साथ ही रतेड़ा रोड से दो मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को भी अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। मोटरसाइकिल चोरी की घटना की पुलिस जाच कर रही है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!