Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ और वृक्षगंगा अभियान रेल्‍वे स्‍टेडियम में पौधारोपण

शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ और वृक्षगंगा अभियान रेल्‍वे स्‍टेडियम में पौधारोपण

आमला . शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय यज्ञ के प्रयाज क्रम में पौधरोपण संपन्न हुआ। रविवार को रेलवे स्टेडियम में संपन्न पौधारोपण कर अखिल विश्‍व गायत्री परिवार ने चलाया वृक्षगंगा अभियान एवं विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि अनिल कुमार पाटिल एडीईएन एवं मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला, नितिन गाडरे नगरपालिका अध्यक्ष आमला, एस के गुप्ता स्टेशन प्रबंधक रेलवे आमला, मुकुंद जोशी सेवानिवृत रेलवे अधिकारी नागपुर एवं विजय सिंह सोलंकी वैज्ञानिक साउथ कोरिया सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे कालोनी आमला की पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने की। अतिथियों ने अपने ओर से एक ढ्रीगार्ड पीपल के पौधे के साथ स्‍टेडियम में लगाया। गायत्री परिवार उपजोन समिति के सदस्य शिशुपाल डढोरे एवं मनोज विश्वकर्मा ने पौधारोपण के बाद विचार गोष्ठी का संचालन किया।

वृक्षारोपण कर लिया संकल्प

वृक्षारोपण का महत्व है क्योंकि यह पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है। वृक्षारोपण से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कम होती है। इससे हमारे जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है। वृक्षारोपण के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और वृक्षारोपण के महत्व को समझाया।

एडीईएन अनिल कुमार पाटिल का सम्मान

एडीईएन अनिल कुमार पाटिल का सम्मान किया गया और उन्हें पौधारोपण के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे जीवन का यादगार पल रहेगा जब इतनी बारिश के बाद भी हम सब ने पौधारोपण में समयदान और श्रमदान दिया। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने भारत सरकार के कार्यक्रम अनुसार एक पेड़ मां के नाम पर चर्चा करते हुए बताया कि वेदो में लिखा है जो प्रकृति की जो रक्षा करते हैं प्रृकृति भी उनकी रक्षा करती है।

आप ओर में सब मिलकर करेगे बड़े स्तर पर वृक्षारोपण

नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि हम नगर में पौधारोपण जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से हमारे नगर को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने गायत्री परिवार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नगर के लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में पार्षद ओमवती विश्वकर्मा, पार्षद पदमा भंबरकर, पार्षद काशीबाई शेषकर, श्रीमती पाटिल मैम, श्रीमती जोशी मैम सहित गायत्री परिवार महिला मंडल की श्रद्धा मालवीय, माधुरी मालवीय, पुष्पा साहू, वंदना डढोरे, कविता सूर्यवंशी, पार्षद विद्या मालवीय, संगीता कनौजिया ज्योति सोलंकी ने पौधारोपण कर नगर को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा नगरपालिका की वरिष्ठ पार्षद ओमवती विश्वकर्मा का सम्मान किया गया।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!