Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

वीरेंद्र जैन बने बैतूल के नए पुलिस कप्तान

वीरेंद्र जैन बने बैतूल के नए पुलिस कप्तान

निश्चल झारिया को सेनानी 5 वीं वाहिनी विसबल मुरैना बनाया

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए। जारी आदेश के मुताबिक 30 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदले गए हैं।इस सूची में बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया का तबादला किया गया है। उन्हें सेनानी, पांचवी वाहिनी, विसबल, मुरैना पदस्थ किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के वीरेंद्र जैन (बैच 2016) को बैतूल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक, जिला-श्योपुर के पद पर कार्यरत थे।बैतूल में निश्चल झारिया ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी व साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुधारने और कई सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब उनकी जगह वीरेन्द्र जैन जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।जैन को युवा और ऊर्जावान अधिकारी माना जाता है। वे श्योपुर में पदस्थापना के दौरान जनसंपर्क और अपराध नियंत्रण के लिए चर्चित रहे। अब बैतूल जिले में उनकी कार्यशैली पर सभी की नजरें होंगी।
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं जिले में नए कप्तान की पदस्थापना से पुलिसिंग में नए प्रयोग और बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!