Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

सारणी पुलिस द्वारा डब्ल्यूसीएल खदान में चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12,000 रुपये का मशरूका बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

सारणी पुलिस द्वारा डब्ल्यूसीएल खदान में चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12,000 रुपये का मशरूका बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

बैतुल.पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना सारणी और चौकी पाथाखेड़ा की पुलिस टीम ने डब्ल्यूसीएल खदानों में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की। दिनांक 20.10.2024 की रात्रि लगभग 3:30 बजे डब्ल्यूसीएल सारणी खदान से अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रिक केबल (तार) चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 457/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार………
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी में ओझाढाना बगडोना निवासी जामगिरी और उसके दो साथी शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी जामगिरी पिता ज्ञानूगिरी (18 वर्ष, निवासी ओझाढाना) ने अपने दो साथियों बंटी पिता अशोक पवार (35 वर्ष, निवासी पाथाखेड़ा) और विकास पिता सुखराम धुर्वे (28 वर्ष, निवासी पाथाखेड़ा) के साथ मिलकर 50 मीटर इलेक्ट्रिक केबल चोरी करने की बात स्वीकार की। तीनो आरोपियों के कब्जे से 15 मीटर केबल, जिसकी कीमत लगभग 12,000 रुपये है, बरामद की गई।आज तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका………………
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक आसिफ खान, आरक्षक रविमोहन, सुभाष मंडलोई, सैनिक सुभाष रघुवंशी, हीरालाल पवार, और विनोद बरकड़े ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!