टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

अवैध कब्जे संबंधी शिकायतों पर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश

SHARE:

अवैध कब्जे संबंधी शिकायतों पर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश

लंबित राजस्व प्रकरणों में शिकायतों पर तत्काल निराकरण की सख्त हिदायत

जनसुनवाई में आए आवेदनों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया निराकरण

बैतूल .कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया। जनसुनवाई में बैतूल निवासी गौरी जोजे ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उनके मकान को तोड़कर किसी अन्य को दे दिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने नगर पालिका के अमले को स्पॉट इंस्पेक्शन करने और शिकायत का परीक्षण कर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। मुलताई निवासी आशीष रघुवंशी ने कलेक्टर को बताया कि उनकी भूमि के बंटवारे का प्रकरण बिना सूचना दिए ही निरस्त कर दिया गया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तहसीलदार मुलताई को आवेदक की गिरदावरी और बंटवारे की कार्यवाही शीघ्र कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए ।
जनसुनवाई में बैतूल की दीपका बाई ने नामांतरण का आवेदन बार-बार निरस्त किए जाने के संबंध में आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम और तहसीलदार बैतूल को सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर आवेदक का तत्काल नामांतरण किए जाने के निर्देश दिए। झल्लार निवासी श्री कमलेश बारस्कर ने जनसुनवाई में कलेक्टर को बताया कि उनकी किसान सम्मान निधि की राशि 2022 से अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम भैंसदेही को आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए। सोना हिल्स कॉलोनी बैतूल के रहवासियों ने जनसुनवाई में बताया कि उनकी कॉलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद सड़क बिजली का पोल एवं नाली आदि मूलभूत व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम बैतूल को कॉलोनाइजर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में तहसील प्रभातपट्टन के साईंखेड़ा खुर्द निवासी तुलाराम चौराहे ने बताया कि वे 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है। 70 वर्ष से अपनी खानदानी भूमि पर निवास कर रहा हूं। मेरी परिस्थिति का फायदा उठाकर मेरी भूमि के नक्शे पर धोखाधड़ी से अन्य के खसरे दर्ज कर लिया गया हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तहसीलदार प्रभातपट्टन को शिकायत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम बीरूल बाजार निवासी अमित कुमार ने जनसुनवाई में बताया कि 25 केवी ट्रांसफार्मर योजना के तहत ठेकेदार द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की गई है, जिस पर कलेक्टर ने एमपीईबी के उपयंत्री को मौके पर जाकर जांच करने और शिकायत सही पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव शाहिद एन अधिकारियों द्वारा भी प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें