टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने दी क्षेत्रवासियों को पौने दो करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात

SHARE:

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने दी क्षेत्रवासियों को पौने दो करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात

विधायक डॉ पंडाग्रे ने किया डेढ़ करोड़ लागत वाली मोरखा हरीगिर बाबा मार्ग का भूमिपूजन, लाखों के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण
आमला.आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने आमला ग्रामीण एवं खेड़ली बाजार मोरखा संगठनात्मक मंडल अंतर्गत जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र वासियों को पौने दो करोड़ से अधिक राशि के निर्माण कार्यों की सौगात दी । विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने जनसंपर्क प्रवास कार्यक्रम के दौरान मोरखा हरन्या डूडरिया में आयोजित विभिन्न भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों की उपस्थिति में 1.5 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाली मोरखा से हरिगिर बाबा मार्ग का भूमि पूजन किया । इस दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हर संभव प्रयास के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया । ग्राम मोरखा में आयोजित अन्य कार्यक्रम में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान खनिज मद योजना से स्वीकृत 20.00 लाख से नव निर्मित सभा कक्ष का लोकार्पण भी किया। इसी श्रृंखला में ग्राम हरन्या में विधायक निधि से स्वीकृत दो लाख रुपए लगात से निर्मित भव्य तोरणद्वार, व रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 10.00 लाख रुपए की राशि से स्वीकृत आजीविका संकुल भवन का लोकार्पण एवं विधायक निधि से स्वीकृत 6 लाख रुपए की राशि से प्रोफाइल टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। ग्राम डूडरिया में प्रवास के दौरान ग्राम के हाई स्कूल में पहुंच कर छात्र-छात्राओं से चर्चा की। इस अवसर पर जनपद पंचायत आमला अध्यक्ष गणेश यादव,  खेड़ली बाजार मोरखा मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी भाजपा नेता महेश मर्शकोले, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें